Actor Dharmendra: ईशा देओल ने धर्मेंद्र की मौत की खबरों को किया खारिज, कहा- मेरे पिता की हालत…

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र की हाल ही में मौत की झूठी खबर फैली, जिसके बाद सुर्खियां तेज हो गईं। अब उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री Esha Deol ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि उनके पिता जीवत हैं।

Daily Samvad
3 Min Read
Esha Deol rubbishes Dharmendra death reports
Highlights
  • ईशा देओल ने पिता के निधन की खबरों को खारिज किया
  • एक्ट्रेस ने बताई मामले की पूरी सच्चाई
  • राजनाथ ने पहले शोक जताया, फिर पोस्ट हटाई

डेली संवाद, मुंबई। Actor Dharmendra: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) को 10 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में (Breach Candy Hospital) भर्ती कराया गया था। धर्मेंद्र की हाल ही में मौत की झूठी खबर फैली, जिसके बाद सुर्खियां तेज हो गईं। अब उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री एशा देओल (Esha Deol) ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि उनके पिता जीवत हैं। एशा ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर करते हुए धर्मेंद्र की मौत की खबर को महज अफवाह करार दिया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने उनकी हेल्थ का ताजा अपडेट भी साझा किया है।

जीवित हैं धर्मेंद्र

सोमवार से धर्मेंद्र को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिन ऐसी खबर सामने आई थी कि वह वेंटिलेटर हैं और आज सुबह उनके निधन की खबरें तेज हो गईं, जिसका तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जाने लगा। लेकिन वह एशा देओल ने धर्मेंद्र की मौत की खबर को महज अफवाह बताते हुए सच्चाई की तस्वीर पेश की है। एशा (Esha Deol) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

“मीडिया बहुत जल्दी में हैं और फेक न्यूज फैलाने में तेज चल रही है। मेरे पिता का अब भी इलाज चल रहा है। हम आप सभी से निवेदन करते हैं कि कृपया फिलहाल के लिए हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। बाकी मेरे पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना करने वालों आप सभी को दिल से धन्यवाद।” इस तरह से एशा देओल ने धर्मेंद्र की हेल्थ पर ताजा अपडेट शेयर किया है और उनके देहांत की खबर का खंडन किया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो इस फेक न्यूज को लेकर एशा का गुस्सा मीडिया पर फूटा है।

Dharmendra Death News
Dharmendra Death News

धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी की बेटी हैं एशा

दरअसल, एशा देओल धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी की बड़ी बेटी हैं। एशा अपने पिता के बेहद करीब हैं और उनके साथ आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अपने बर्थडे के मौके पर एशा ने मां हेमा और पापा धर्मेंद्र के साथ एक स्पेशल फोटो को भी शेयर किया था।

Rajnath Singh
Rajnath Singh

राजनाथ ने पहले शोक जताया, फिर पोस्ट हटाई

मंगलवार सुबह धर्मेंद्र के निधन की खबर मीडिया में आई थी। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर शोक जताया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *