Bihar Exit Poll: बिहार एक्जिट पोल के आ गए नतीजे, NDA को पूर्ण बहुमत, महागठबंधन काफी पीछे, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए बिहार में 2 चरणों में वोटिंग हुई। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को हुई। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल भी आने शुरू हो गए हैं।

Daily Samvad
6 Min Read
Bihar Exit Poll Live
Highlights
  • एग्जिट पोल में एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान
  • महागठबंधन को 100-108 सीटें मिल सकती हैं
  • अन्य के खाते में 3-5 सीटें जा सकती हैं

डेली संवाद, नई दिल्ली/पटना। Bihar Exit Poll Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की आज दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 और दूसरे चरण में 11 नवंबर यानी आज 122 सीटों पर मतदान। दूसरे चरण का मतदान खत्म होते हुए बिहार एक्जिट पोल (Bihar Exit Poll) का रूझान आ गया है। एक्जिट पोल के मुताबिक बिहार में NDA को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है, जबकि महागठबंधन 73 से 91 सीटों पर आगे नजर आ रहा है।

बिहार (Bihar) एक्जिट पोल (Bihar Exit Poll) के रूझान के मुताबिक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की जन सुराज के कैंडिडेट 3 सीटों पर कड़े मुकाबले में हैं और पार्टी का खाता खुल सकता है। उधर, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM सिर्फ एक सीट पर सिमट सकती है। RJD-कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो रहा है। महागठबंधन के डिप्टी सीएम कैंडिडेट मुकेश सहनी का खाता खुलना भी मुश्किल नजर आ रहा है।

Bihar Election 2025
Bihar Election 2025

इन सीटों पर हो सकता है उलटफेर

Bihar Exit Poll में कई बड़ी सीटों पर उलटफेर की स्थिति नजर आ रही है। इनमें डिप्टी CM विजय सिन्हा की सीट लखीसराय, मैथिली ठाकुर की अलीनगर, तेजप्रताप यादव की महुआ, रामकृपाल यादव की दानापुर और सम्राट चौधरी की तारापुर सीट पर फिलहाल कड़ी टक्कर नजर आ रही है।

आईए जानते हैं रुझान

  • NDA: साल 2020 में NDA को 125 सीटें मिली थीं। इस बार 20 से 35 सीटों का फायदा हो सकता है।
  • JDU: साल 2020 में JDU ने 43 सीटें जीतीं थीं। इस बार 59 से 68 हो सकती हैं। पार्टी को 16 से 25 सीटों का फायदा हो सकता है।
  • BJP: साल 2020 में 74 सीटें जीती थीं। इस बार 72 से 82 हो सकती हैं। पार्टी 8 सीटों पर कड़ी टक्कर में है।
  • LJP(R)- HAM-RLM​​​​​​​: चिराग पासवान की LJP-R 28 सीटों पर लड़ी है, लेकिन सिर्फ 4 से 5 सीटों पर आगे नजर आ रही है। जीतन राम मांझी की पार्टी HAM 6 सीटों पर चुनाव लड़ी और 4-5 सीटों पर आगे दिख रही है। उपेंद्र कुशवाहा की RLM का खाता खुलना मुश्किल नजर आ रहा है।
Bihar Election News
Bihar Election News

महागठबंधन के सीटों का हाल

साल 2020 में महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। इस बार 19 से 37 सीटों का नुकसान हो सकता है। सीटें घटकर 73 से 91 तक रह सकती हैं। RJD सबसे ज्यादा नुकसान में दिख रही है। 2020 में 75 सीटें जीतीं थी। इस बार 12 से 24 सीटों का नुकसान हो सकता है। कांग्रेस 59 सीटों पर चुनाव लड़ी है। सिर्फ 12 से 15 सीटों पर आगे नजर आ रही है। 2020 में 19 सीटें जीती थीं।

वहीं, मुकेश सहनी की VIP 13 सीटों पर चुनाव लड़ी। पार्टी किसी भी सीट पर आगे नहीं दिख रही है। CPI(ML)-CPI-CPM लेफ्ट पार्टियों में CPI-ML नुकसान में नजर आ रही है। पिछली बार 12 सीटें जीती थीं, इस बार 6 से 9 सीटों पर आगे है। CPI 2 सीटों पर आगे है, जबकि CPM एक सीट पर आगे नजर आ रही है। महागठबंधन में शामिल IIP भी एक सीट पर आगे दिख रही है।

Bihar Election News Update
Bihar Election News Update

कहा कहता है एक्जिट पोल

पोलस्ट्रेट ने एग्जिट पोल में एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। महागठबंधन को 100-108 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 3-5 सीटें जा सकती हैं। पीपुल पल्स का भी एग्जिट पोल आ गया है। NDA को 133-159 सीटें मिलने का अनुमान है। महागठबंधन को 75-101 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 2-13 सीटें जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

पीपल्स इंसाइट का भी एग्जिट पोल आ गया है। एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, महागठबंधन के खाते में 87-102 सीटें जाती हुई दिख रही हैं। जन सुराज को 0-2 सीटें तथा अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है।

Bihar Election News
Bihar Election News

एनडीए को 135-150 सीटें

जेवीसी एग्जिट पोल के भी नतीजे आ गए हैं। एनडीए को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है। एनडीए को 135-150 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 88-103 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, अन्य के खाते में 3-6 सीटें जाने का अनुमान है।

MATRIZE-आईएएनएस का एग्जिट पोल सामने आ गया है जिसमें एनडीए को 48 फीसदी महागठबंधन को 37 फीसदी तथा अन्य के खाते में 15 फीसदी वोट जाते दिख रहे हैं। एनडीए को जबरदस्त फायदा मिलता दिख रहा है। NDA को 147-167 तथा महागठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *