Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, UAPA के तहत FIR दर्ज, 4 गिरफ्तार, पुलवामा से कनेक्शन

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में एक संदिग्ध की तस्वीर सामने आई है। पुलिस के अनुसार, उमर नामक एक व्यक्ति ने आत्मघाती हमला किया, जिसका संबंध जम्मू-कश्मीर से है। धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Daily Samvad
4 Min Read
Delhi Blast News
Highlights
  • सामने आई संदिग्ध की पहली तस्वीर
  • बदरपुर में एंट्री का वीडियो भी आया सामने
  • दिल्ली ब्लास्ट में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Blast Live News Update: (Delhi Red Fort Blast LIVE Video Update) राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए आतंकी हमले के मामले में गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज हो गया है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली (Delhi) धमाके में में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। यह ब्लास्ट एक कार में हुआ था, उस कार का नंबर (HR26CE7674) ये है। इस धमाके में आसपास का इलाका और कई वाहन भी चपेट में आए हैं। मरने वाले कुछ लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

Delhi Blast Car
Delhi Blast Car

आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर के होने का शक

आपको बता दें कि दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में सोमवार शाम 6.52 बजे धमाका हुआ। इसमें 2 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट में 24 लोग घायल हैं। ब्लास्ट से ठीक पहले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक सफेद I-20 कार पार्किंग से निकलती दिख रही है।

इस कार में आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर के होने का शक है। पुलिस का कहना है कि उमर फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा हो सकता है। पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से लखनऊ तक अभियान चलाकर 2900kg विस्फोटक (संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट) जब्त किया है।

Delhi Blast Breaking
Delhi Blast Breaking

उमर कार में ढाई घंटे बैठा रहा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक डॉ. उमर पार्किंग में खड़ी i-20 कार में लगभग ढाई से तीन घंटे तक बैठा रहा। वह एक पल के लिए भी कार से बाहर नहीं निकला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डॉ. उमर या तो किसी का इंतजार कर रहा था या फिर पार्किंग में किसी निर्देश का इंतजार में था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उमर फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा था। दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुए विस्फोट को लेकर UAPA के तहत FIR दर्ज की है। सुरक्षा एजेंसियों ने आत्मघाती हमले के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। मौके से आरडीएक्स के सबूत नहीं मिले हैं।

Delhi Blast News
Delhi Blast News

दिल्ली धमाके की बड़ी अपडेट्स

  • मरने वालों की उम्र 21 से 58 साल के बीच है।
  • इनमें से दो शवों की पहचान हो सकी है।
  • धमाके में लोग बुरी तरह जल गए या कुछ के शरीर के टुकड़ों में दूर-दूर तक बिखर गए।
  • ब्लास्ट कार के पिछले हिस्से में हुआ। इसकी आवाज एक किमी तक सुनाई दी।
  • धमाके से आसपास खड़ी 6 कारें, 2 ई-रिक्शा और 1 ऑटो जल गए।
  • पुलिस के मुताबिक जिस कार में धमाका हुआ उसमें तीन लोग थे।
  • कार हरियाणा के गुरुग्राम में सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड थी।
  • पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया है।
  • सलमान ने कार पुलवामा के तारिक को बेची थी।
  • पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Amit Shah
Amit Shah

अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग

ब्लास्ट को लेकर गृह मंत्री अमित शाह हाई लेवल मीटिंग करेंगे।  इसमें इंटेलीजेंस ब्यूरो चीफ, जम्मू कश्मीर पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों के बड़े अधिकारी शामिल होंगे।  NIA इस केस की जांच अपने हाथ में ले सकती है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *