Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में हड़ताल, मुलाजिमों ने मुख्यालय घेरा, श्रीराम चौक किया जाम

जालंधर नगर निगम में कच्चे मुलाजिमों ने पांच महीने से सैलरी ना मिलने के कारण आज हड़ताल कर दिया है। कंपनी बाग के पास श्री राम चौक में धरना लगाने से पूरा ट्रैफिक जाम हो गया। जिससे करीब एक घंटा ट्रैफिक जाम रहा।

Muskan Dogra
2 Min Read
Jalandhar News
Highlights
  • निगम मुख्यालय के सामने श्री राम चौक में धरना
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस
  • पुलिस ने बातचीत कर खुलवाया धरना

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) में कच्चे मुलाजिमों ने पांच महीने से सैलरी ना मिलने के कारण आज हड़ताल कर दिया है। निगम मुलाजिमों ने नगर निगम मुख्यालय और कंपनी बाग चौक में धरना प्रदर्शन किया, जिससे ट्रैफिक जाम लग गया।

श्री राम चौक में धरना

जालंधर (Jalandhar) नगर निगम के मुलाजिमों ने आज हड़ताल करते हुए नगर निगम मुख्यालय के सामने श्री राम चौक में धरना दे दिया। कंपनी बाग के पास श्री राम चौक में धरना लगाने से पूरा ट्रैफिक जाम हो गया। जिससे करीब एक घंटा ट्रैफिक जाम रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम के मुलाजिमों से बातचीत करके किसी तरह धरना खुलवाया।

Jalandhar News
Jalandhar News

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसके बाद नगर निगम के मुलाजिम निगम मुख्यालय के सामने नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया। नगर निगम सीवर यूनियन के प्रधान और पदाधिकारी ने कहा है कि जब तक सैलरी नहीं मिलती है तब तक कोई भी मुलाजिम काम नहीं करेगा। यूनियन के प्रधान ने कहा है कि अगर मुलाजिम को समय से सैलरी नहीं दी गई तो शहर के मुख्य चौराहे को जाम कर दिया जाएगा।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *