डेली संवाद, तरनतारन। Tarn Taran By Election: पंजाब (Punjab) की तरनतारन विधानसभा सीट में उपचुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया है। मतदान के दौरान अकाली दल खासा एग्रेसिव रहा। अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस अफसरों ने बूथ कैप्चरिंग की है।
बंद हुए पोलिंग बूथों के गेट
पंजाब (Punjab) में एक सीट पर उपचुनाव संपन्न हुआ। तरनतारन (Tarn Taran) में शाम के 6 बजते ही पुलिस ने पोलिंग बूथों के गेट बंद कर दिए। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से काफी पुख्ता प्रबंध किए थे। 5 बजे तक 59.28% वोटिंग हुई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
आपको बता दें कि विधानसभा हलका 021-तरनतारन (Tarn Taran) में कुल मतदाताओं की संख्या 1,92,838 है। इनमें 1,00,933 पुरुष मतदाता, 91,897 महिला मतदाता और 8 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

पुलिस पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप
वहीं इस दौरान अकाली दल (Akali Dal) के नेताओं ने पुलिस पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। बता दें कि तरनतारन से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह (Dr. Kashmir Singh) के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिसके चलते यह उपचुनाव (By Election) कराया जा रहा है।
इससे पहले अकाली दल के पार्षदों और नेताओं को गिरफ्तार किया गया था। जिससे अकाली दल ने चुनाव आयोग से शिकायत की। जिस पर तरनतारन (Tarn Taran) की एसएसपी (SSP) रवजोत ग्रेवाल को चुनाव आयोग ने सस्पैंड कर दिया।






