Tarn Taran By Election: तरनतारन उपचुनाव; 11 बजे तक इतने फीसदी हुई वोटिंग, अकाली नेता ने लगाया बड़ा आरोप

Muskan Dogra
1 Min Read
Bihar Election 2025

डेली संवाद, तरनतारन। Tarn Taran By Election: तरनतारन (Tarn Taran) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।192,838 मतदाता 15 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 222 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

11 बजे तक 23.05 % वोटिंग

नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य में कड़ी सुरक्षा की गई है जिसके चलते आयोग ने केंद्रीय बलों की 12 कंपनियां तैनात की हैं। बता दे कि सुबह 11 बजे तक 23.05 % वोटिंग हो गई है। इसके साथ ही तरनतारन में चल रहे उपचुनाव का डीसी और एसएसपी ने जायजा लिया है।

Tarn Taran By Election
Tarn Taran By Election

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वहीं दोपहर 11 बजे शिरोमणि अकाली दल ने एक एसएचओ पर धक्का करने का आरोप लगाया। कहना था कि सरकार के कहने पर एसएचओ यह कर रहा है। एक एएसआई भी इसके साथ है। सरकारी तंत्र के साथ हमारे बूथ कैप्चर किए जा रहे है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *