डेली संवाद, तरनतारन। Tarn Taran By Election: तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।192,838 मतदाता 15 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 222 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
14 नवंबर को नतीजे घोषित
नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य में कड़ी सुरक्षा की गई है जिसके चलते आयोग ने केंद्रीय बलों की 12 कंपनियां तैनात की हैं। बता दे कि साढ़े नाै बजे तक 12% वोटिंग हो गई थी। इसके साथ ही तरनतारन में चल रहे उपचुनाव का डीसी और एसएसपी ने जायजा लिया है।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
वहीं कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज ने मतदान किया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने भी वोट डाल दिया है। इस मौके उन्होंने कहा कि पार्टी ने टिकट देकर जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे मैं अच्छी तरह निभाऊंगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डेढ़ साल में अच्छे काम किए जाएंगे। ताकि 2027 में पार्टी जीत हासिल कर सके। एसएसपी सुरेंद्र सिंह लांबा ने बताया कि अब तक जो रिपोर्ट आई है, उसमें सामने आया है कि चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।






