Jalandhar News: जालंधर के सस्पैंड SHO भूषण कुमार के बाद अब इस DSP पर दर्ज होगी FIR

Daily Samvad
2 Min Read
SHO Bhushan Kumar

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पुलिस थाने में नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकतें करने व महिला से अश्लील बातें करने के मामले में थाना फिल्लौर के सस्पैंड इंस्पेक्टर भूषण कुमार के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इस केस में एक बड़े पुलिस अफसर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार इस मामले में अब जालंधर (Jalandhar) एसएसपी कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं। पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा ये आदेश जारी किए गए हैं।

Bhushan Kumar SHO
Bhushan Kumar SHO

डीएसपी सरवण सिंह के खिलाफ केस

आयोग ने आदेश दिया है कि सस्पैंड SHO भूषण कुमार की मदद करने के आरोप में डीएसपी फिल्लौर सरवण सिंह बल्ल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर महिला से अशोभनीय बातचीत करने के आरोप में धारा 21 जोड़े जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्रवाई की जानकारी जल्द से जल्द रिपोर्ट के रूप में पेश की जाए। सूत्रों का कहना है कि बाल आयोग के हस्तक्षेप के बाद आने वाले दो से तीन दिनों में एसएसपी (देहाती) स्तर पर भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Jalandhar SHO Bhushan Kumar Case
Jalandhar SHO Bhushan Kumar Case

इस मामले के खुलासे के बाद फिल्लौर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *