Punjab News: किसानों को MSP का लाभ मिलने के साथ पटियाला सबसे आगे

Daily Samvad
1 Min Read
Lal Chand Kataruchak

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: धान की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने में कोई कसर न छोड़ते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार की सक्रिय पहल के चलते 12 नवंबर तक 11,31,270 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ प्राप्त हुआ है।

भुगतान की प्रक्रिया जोर-शोर से जारी

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक (Lal Chand Kataruchak) के नेतृत्व में खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया जोर-शोर से जारी है। अब तक 96,920 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिलने के साथ पटियाला जिला राज्य में सबसे आगे है।

Jalandhar administration lifted more than 32 thousand metric tonnes of paddy in a day
Paddy Lifting

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर की शाम तक राज्यभर की मंडियों में कुल 1,54,78,162.41 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है। इनमें से 1,53,89,039.51 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो कुल फसल का 99 प्रतिशत है। कुल उठान का आंकड़ा 1,41,09,483.18 मीट्रिक टन है, जो अब तक खरीदी गई फसल का 91 प्रतिशत बनता है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *