Punjab: गैंगस्टर मॉड्यूल के तीन गुर्गे अत्याधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Three operatives of gangster module arrested

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के तहत चल रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर ने काउंटर इंटेलिजेंस पठानकोट के साथ संयुक्त अभियान के दौरान तीन गुर्गों को गिरफ्तार करके एक गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इनके कब्जे से दो मैगज़ीन और 15 जिंदा कारतूसों सहित दो .30 बोर स्टार-मार्क पिस्तौल बरामद की गई हैं।

आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में थे

यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने आज यहां दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान यूसुफ़ मसीह उर्फ एमपी निवासी धर्मकोट बग्गा, बटाला; सैमुअल मसीह उर्फ अंकित उर्फ अंकी निवासी पिंडा रोडी, बटाला (Batala); और साहिबजीत सिंह उर्फ साभी निवासी हरूवाल, बटाला के रूप में हुई है। दो हथियार बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी मारुति स्विफ्ट कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी02डीक्यू0314 था, जिसका इस्तेमाल वे आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में कर रहे थे, को भी जब्त किया है।

DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी आर्मेनिया में स्थित वांछित गैंगस्टर राजा हारूवाल के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जिसने बरामद हथियारों की डिलीवरी का प्रबंध किया था। उन्होंने कहा कि यह मॉड्यूल हथियारों और पैसों के लेन-देन के अलावा कई व्यक्तियों की रेकी कर जबरन वसूली की योजना भी बना रहा था।

गहराई से जांच की जा रही

डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए इनके संबंधों की गहराई से जांच की जा रही है। एआइजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने बटाला क्षेत्र से आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

एआइजी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये तीनों व्यक्तियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और इनके खिलाफ बटाला, गुरदासपुर और अमृतसर में अपहरण, हत्या के प्रयास तथा अवैध हथियार रखने के कई मामले दर्ज हैं। इस संबंध में केस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत एफआइआर नंबर 67, दिनांक 13.11.2025 को दर्ज किया गया है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *