Jalandhar: जालंधर के सस्पैंड SHO भूषण कुमार केस में DSP को लेकर आयोग ने किया बड़ा खुलासा

चेयरमैन कहा कि पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। DSP मंगलवार को सकते हैं आयोग में पेश। चेयरमैन ने कहा कि डीएसपी बल से जवाब तलब किया गया था, लेकिन उनकी ओर से अपना पक्ष नहीं पेश किया था

Daily Samvad
5 Min Read
Suspended SHO Bhushan Kumar
Highlights
  • SHO रहे भूषण कुमार ने महिला से की थी गंदी बात
  • नाबालिगा को पुलिस थाने में बुलाकर छेड़खानी की
  • आरोप के बाद भूषण कुमार को किया सस्पैंड

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Suspended SHO Bhushan Kumar Case News Update: जालंधर के फिल्लौर में थाने के सस्पैंड SHO भूषण कुमार के खिलाफ कार्रवाई में देरी क्यों की गई। इस बात का संज्ञान लेते हुए बाल आयोग ने चेयरमैन कंवरदीप सिंह ने DSP सरवन सिंह बल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सरकार के होम सेक्रेटरी को पत्र लिखा था।

जालंधर (Jalandhar) के सस्पैंड एसएचओ भूषण कुमार (SHO Bhushan Kumar) द्वारा महिला से गंदी बात करने और नाबालिगा से छेड़खानी को लेकर पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अब होम सैक्रेटरी को लिखे पत्र में यह भी कहा गया है कि इस मामले में जो धाराएं एसएचओ पर लगी हैं, उन धाराओं को लेकर DSP पर केस दर्ज किया जाए।

SHO Bhushan Kumar was reprimanded by the Women's Commission
SHO Bhushan Kumar was reprimanded by the Women’s Commission

आयोग के समक्ष पेश होंगे DSP

चेयरमैन कहा कि पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। DSP मंगलवार को सकते हैं आयोग में पेश। चेयरमैन ने कहा कि डीएसपी बल से जवाब तलब किया गया था, लेकिन उनकी ओर से अपना पक्ष नहीं पेश किया था। इस लिए कार्रवाई अमल लाई गई।

उन्होंने कहा अपना पक्ष रखने का हर एक आदमी का अधिकार है। अगर वो कमिशन में पेश होते है अपना पक्ष पेश करते है तो उनका पक्ष जरूर सुना जाएगा। वहीं, डीएसपी फिल्लौर सरवन सिंह बल से बात की गई तो उन्होंने कहा भूषण SHO पर जो आरोप लगे हैं उन पर कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उन्होंने कहा वो अपना पक्ष बाल कमिशन आयोग के चेयरमैन के सामने पेश करने के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा जो भी आरोप SHO पर लगे हैं, उनकी जांच करने के बाद जो कार्रवाई बनती है वह की गई है। उसके खिलाफ कानून के अनुसार बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

SHO Bhushan Kumar
SHO Bhushan Kumar

बाल आयोग लिखा पत्र

पंजाब राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग ने जालंधर देहात के डीएसपी फिल्लौर सरवन सिंह बल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के लिए सेक्रेटरी को लेटर लिखा है।

यह कार्रवाई पूर्व एसएचओ भूषण कुमार पर नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकतें करने और एक महिला से वीडियो कॉल पर अभद्र बातचीत के मामले में कार्रवाई में ढिलाई बरतने के आरोप में की गई है।

आयोग के आदेश पत्र के अनुसार, डीएसपी बल पर पॉक्सो एक्ट-2012 की धारा 21 और भारतीय न्याय संहिता 199 के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश पूर्व एसएचओ भूषण कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट मामले में धारा 21 की बढ़ोतरी के बाद आया है।

Jalandhar SHO Bhushan Kumar Case
Jalandhar SHO Bhushan Kumar Case

कानून से ऊपर कोई नहीं

आयोग ने यह भी निर्देश दिया था कि इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर महिला के साथ अश्लील बातचीत के मामले में धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया जाए और उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाए।

बाल आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी पुलिस अधिकारी को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा और नाबालिगों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

SHO Bhushan Kumar Son
SHO Bhushan Kumar Son

SHO भूषण का क्या है मामला

जालंधर के थाना फिल्लौर के SHO रहे भूषण कुमार के खिलाफ पुलिस ने महिलाओं से अश्लील बातें करने के मामले में FIR दर्ज की है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए SHO को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है।

महिला कमीशन के सामने अभी तक इस मामले को लेकर दो महिलाएं पेश हो चुकी हैं। पंजाब महिला आयोग ने इस मामले में इन्क्वायरी मार्क करते हुए थाने की CCTV की रिकॉर्डिंग मांगी हैं। इस मसले को फिल्लौर की संस्था लोक इंसाफ मोर्चा के जरनैल सिंह ने उठाया था।

उधर, भूषण कुमार के बेटे और उनके परिवार वाले ने इस केस को झूठा बताते हुए कहा था कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। कुछ लोग भूषण कुमार को ब्लैकमेल करने के लिए फंसा रहे हैं।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *