Car Handbrake: हैंडब्रेक फैल होने पर मिलते है ये संकेत, इग्नोर करने पर हो सकती है बड़ी दुर्घटना

अगर आप कार चलाते हैं तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। कार का उपयोग देश विदेश में मोग बड़ी तेजी से हो रहा है। लोग इसका उपयोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए करते हैं। लेकिन अधिकतर लोग अपनी कार के साथ लापरवाही करते हैं। जिसका नुकसान लंबे समय में होता है।

Daily Samvad
4 Min Read
Signs when the handbrake fails
Punjab Government
Highlights
  • हैंडब्रेक फेल होने से पहले कार देती हैं ये वॉर्निंग
  • हैंडब्रेक आपकी आखिरी लाइन ऑफ़ डिफेंस होती
  • बड़ी दुर्घटना होने से पहले कर लीजिए ये काम
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्‍ली। Car Handbrake: कार का उपयोग देश विदेश में मोग बड़ी तेजी से हो रहा है। लोग इसका उपयोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए करते हैं। लेकिन अधिकतर लोग अपनी कार के साथ लापरवाही करते हैं। जिसका नुकसान लंबे समय में होता है। ऐसा ही एक नुकसान कार के ब्रेक के साथ होता है। अगर हैंड ब्रेक के साथ लापरवाही की जाए तो वह खराब होने लगते हैं और एक समय के बाद हैंड ब्रेक फेल होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

ऐसी स्थिति में कार से किस तरह के संकेत मिलते हैं। जब एक्सीडेंट रोकने की बात आती है, तो हैंडब्रेक आपकी आखिरी लाइन ऑफ़ डिफेंस होते हैं। खड़ी, पहाड़ी जगहों पर गाड़ी चलाते समय ये खास तौर पर ज़रूरी होते हैं। ज़्यादातर लोग अपने हैंडब्रेक को रेगुलर सर्विस और बदलवाने के बजाय समय के साथ खराब होने देते हैं। हालांकि, हैंडब्रेक खराब होने के इन लक्षणों को सही समय पर पहचानने से आपकी और आपकी कार दोनों की जान बच सकती है।

लापरवाही से नुकसान

कार को हजारों पार्ट्स मिलाकर बनाया जाता है। इसलिए अगर कार (Car) के साथ लापरवाही की जाती है तो फिर लंबे समय में इसके नुकसान होने लगते हैं। कई बार कार में ओवरहीट की समस्‍या आती है तो कई बार और किसी तरह की समस्‍या आने लगती है। ऐसी ही एक समस्‍या ब्रेक फेल होने की भी है।

 

कब होता है फेल

आमतौर पर हैंडब्रेक को काफी कम उपयोग किया जाता है। किसी भी कार में इसके फेल होने का खतरा काफी कम होता है। अगर गाड़ी में हैंडब्रेक सामान्‍य से ज्‍यादा टाइट हो जाए तो इसकी वायर में गड़बड़ी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसके अलावा अगर हैंडब्रेक को लगाया जाता है और यह टायर पर काफी धीरे या काफी कम पकड़ बनाता है तो भी हैंडब्रेक को चेक करवाना चाहिए। अगर सामान्‍य स्थिति में हैंडब्रेक लोड नहीं ले रहा हो और इसे लगाने पर भी कार पूरी तरह से नहीं रूकती है तो भी यह हैंडब्रेक फेल होने का संकेत होता है।

रखें इन बातों का ध्‍यान

कार के सामान्‍य ब्रेक की तरह ही हैंडब्रेक को भी समय समय पर उपयोग करते रहना बेहतर रहता है। सर्विस के समय भी हैंडब्रेक को चेक करवाया जा सकता है और जरूरत हो तो ऑयल या ग्रीस को लगाया जा सकता है। इसके अलावा अगर हैंडब्रेक हटाने के बाद भी कार में हैंडब्रेक की लाइट जलती है तो भी मैकेनिक के पास जाकर चेक करवाना चाहिए।

Hyundai Aura gets new features
Car Handbrake (Demo pic)

क्‍यों दिए जाते हैं हैंडब्रेक

सभी तरह की कारों में कंपनियों की ओर से हैंडब्रेक को दिया जाता है। इस ब्रेक को आपात ब्रेक के तौर पर भी जाना जाता है। इस तरह के ब्रेक को लगाने के लिए ड्राइवर के दाएं हाथ पर एक लीवर दिया जाता है। वहीं कुछ आधुनिक कारों में इनको पैर के पास भी दिया जाता है। हादसों से बचने के लिए हैंडब्रेक का उपयोग अंतिम समय में किया जाता है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *