Punjab News: पंजाब एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी सीनियर एडवोकेट के रूप में नामजद

Muskaan Dogra
2 Min Read
Advocate General Maninderjit Singh Bedi
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने आज एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी को सीनियर एडवोकेट के रूप में नामजद किया गया है। इस संबंध में अदालत की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एडवोकेट एक्ट 1961 की धारा 16(2) के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए, अधिसूचना जारी होने की तारीख से बेदी को इस पद पर नामजद किया गया है।

एडवोकेट जनरल बेदी बठिंडा (Bathinda) जिले के फूल शहर से संबंध रखते हैं। उन्होंने वर्ष 2005 में पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से कानून में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और अपने चाचा के मार्गदर्शन में रामपुरा फूल में प्रैक्टिस शुरू करते हुए कानूनी क्षेत्र में अपना सफर आरंभ किया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वर्ष 2009 में वे चंडीगढ़ आ गए और संवैधानिक, दीवानी, फौजदारी, सेवा, राजस्व तथा कॉर्पोरेट मामलों में प्रैक्टिस शुरू की। उनके कार्यकाल में पी.एस.पी.सी.एल., पी.टी.यू., यू.एल.बी. तथा पनग्रेन जैसी प्रमुख राज्य संस्थाओं के लिए पैनल वकील के रूप में सेवाएं देना शामिल रहा है।

उन्होंने जुलाई 2023 से मार्च 2025 तक पंजाब के अतिरिक्त एडवोकेट जनरल के रूप में सेवा निभाते हुए उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में प्रदेश की ओर से पक्ष रखा। इसी वर्ष मार्च, 2025 में उन्होंने पंजाब के एडवोकेट जनरल का पदभार संभाला था।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *