Punjab Weather Update: पंजाब में सुबह और शाम को बढ़ी ठंड, जाने आने वाले दिनों के मौसम का हाल

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट दर्ज होना शुरू हो गई है जिसके चलते ठंड बढ़ रही है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बेहद कम है।

रातें हुई ठंडी

बता दे कि पंजाब (Punjab) में रातें ठंडी हो गई हैं। सभी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज भी मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

मौसम विभाग के अनुसार, रात के तापमान में गिरावट आ रही है। हालाँकि, 28 नवंबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, जालंधर, कपूरथला, पटियाला, संगरूर, फतेहगढ़, लुधियाना और मोहाली के कुछ इलाकों में रात का तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *