War On Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन, 84 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित नशा तस्कर किए गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Arrested

डेली संवाद, चंडीगढ़। War On Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई ज़बरदस्त मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को लगातार 272वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 268 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्यभर में 74 FIR दर्ज कर 95 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

तस्करों की संख्या बढ़कर 38,444 हो गई

इसके साथ ही 272 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 38,444 हो गई है। इन छापेमारियों के परिणामस्वरूप पकड़े गए तस्करों से 699 ग्राम हेरोइन, 1.4 किलोग्राम अफीम, 519 नशीली गोलियां और 84,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों विरुद्ध अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

राज्यभर में 268 छापे मारे

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान 52 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 268 छापे मारे। दिनभर चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने 275 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

राज्य सरकार ने नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — एनफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी ) लागू की है। इसी के तहत पंजाब पुलिस ने आज 42 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *