Singer Hassan Manak: मशहूर पंजाबी सिंगर की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज किया रेप का केस

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjabi Singer
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला। Singer Hassan Manak: पंजाबी सिंगर हसन मानक (Hassan Manak) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हसन मानक के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने अब रेप की धाराएं जोड़ दी हैं।

दुष्कर्म से संबंधित धाराएं भी जोड़ी

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाबी सिंगर हसन मानक (Hassan Manak) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने अब उनके खिलाफ दुष्कर्म से संबंधित धाराएं भी जोड़ दी हैं। धोखाधड़ी मामले में जांच के दौरान दर्ज बयानों में रेप की बात सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

बता दे कि पुलिस ने उन्हें 13 नवंबर को गिरफ्तार किया था। NRI महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आरोप है कि उन्होंने बिना तलाक दिए दूसरी शादी की और पीड़िता के गहने बेच दिए। अदालत ने उन्हें पेश किए जाने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

Hassan Manak
Hassan Manak

पीड़िता ने कुछ महीने पहले फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोपी ने खुद को सिंगर और सेलिब्रिटी बताकर उसका विश्वास जीता, जबकि वह पहले से शादीशुदा था और घरेलू हिंसा का केस भी उसके खिलाफ लंबित था।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *