डेली संवाद, नई दिल्ली। Gold and Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट आई है। कल तूफानी तेजी के बाद आज चांदी (Silver Price Today) फुस्स होती हुई दिखाई दे रही है। एक दिन में ही चांदी आसमान से मुंह के बल गिरी।
आज का रेट
2 दिसंबर, सुबह 10 बजे के आसपास चांदी में 3799 रुपये प्रति किलो की गिरावट (Silver Price Crash) है। वहीं सोने में इस समय हल्का उछाल है 24 कैरेट सोने में अभी 84 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड (Gold) प्रति दस ग्राम आज ₹10 महंगा हुआ है, वहीं 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 ऊपर गया। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड के भाव ₹660 और 22 कैरेट गोल्ड ₹610 बढ़ चुके हैं।






