PRTC Buses Strike: पंजाब में खत्म हुई सरकारी बसों की हड़ताल, लोगों को मिली राहत

पंजाब (Punjab) में रोडवेज-पनबस-पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की हड़ताल खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन हड़ताल खत्म कर आखिरकार अपनी ड्यूटी पर वापस आ गए हैं।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Buses
Punjab Government
Highlights
  • सरकारी बसों की हड़ताल खत्म
  • दोबारा सड़कों पर दौड़ेगी बसें
  • सभी कर्मचारियों ने लिया भाग
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। PRTC Buses Strike: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पांच दिनों से चल रही सरकारी बसों की हड़ताल अब खत्म हो गई है जिससे लोगों को राहत मिली है।

वर्कर्स की हड़ताल खत्म

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में रोडवेज-पनबस-पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की हड़ताल खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन हड़ताल खत्म कर आखिरकार अपनी ड्यूटी पर वापस आ गए हैं।

PRTC Buses Strike
PRTC Buses Strike

कर्मचारियों ने एकजुट होकर लिया भाग

लुधियाना बस स्टैंड पर पंजाब रोडवेज, पनबस यूनिट कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह संघर्ष कॉर्पोरेट की धक्केशाही के खिलाफ था और कर्मचारियों ने एकजुट होकर इसमें भाग लिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

उन्होंने कहा कि धरना मुख्य रूप से जेलों में बंद साथियों की रिहाई और सभी कर्मचारियों को नौकरी पर बहाल करवाने की मांग को लेकर लगाया गया था। यूनियन नेताओं के मुताबिक, मैनेजमेंट ने इन मांगों पर सहमति जताई, जिसके बाद हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *