Jalandhar News: आरटीआई एक्टिविस्ट का दावा झूठा, निगम अफसर बोले- NOC सही तरीके से जारी हुई

निगम अफसर ने बताया कि एनओसी नंबर PB/NOC/JUC/JALAN बिल्कुल सही है। इस एनओसी की 64,530 रुपए फीस सरकारी खजाने में जमा है। इसे नगर निगम द्वारा जारी की गई है

Daily Samvad
2 Min Read
MCJ Jalandhar Daily Samvad
Highlights
  • नगर निगम में जांच में सही पाई गई एनओसी
  • श्री गुरु रविदास चौक के पास कालोनी
  • अफसर बोले- आरटीआई एक्टिविस्ट बदनाम कर रहा है

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) में फर्जी एनओसी को लेकर जो खुलासा आरटीआई एक्टिविस्ट ने किया था, उसमें से कुछ की एनओसी सही है। इसकी जानकारी नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों ने दी है।

जालंधर (Jalandhar) नगर निगम (Municipal Corporation) के अफसरों के मुताबिक श्री गुरु रविदास चौक के पास जिस कालोनी के प्लाट की एनओसी फर्जी होने का दावा आरटीआई एक्टिविस्ट ने किया है, वह सरासर झूठ है। अफसरों के मुताबिक उक्त कालोनी की एनओसी बिल्कुल सही है, जिसका रिकार्ड नगर निगम के पास है।

एनओसी सही जारी हुई

आपको बता दें कि कल एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने दावा किया था कि श्री गुरु रविदास चौक के पास काटी गई एक कालोनी में निगम अफसरों द्वारा फर्जी एनओसी जारी की गई है। इस पर डेली संवाद ने कल अफसरों से उनका पक्ष मांगा था। लेकिन अफसरों ने कहा था कि जांच के बाद बताएंगे।

नगर निगम द्वारा जारी की गई एनओसी
नगर निगम द्वारा जारी की गई एनओसी
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

शनिवार को निगम अफसर ने बताया कि एनओसी नंबर PB/NOC/JUC/JALAN बिल्कुल सही है। इस एनओसी की 64,530 रुपए फीस सरकारी खजाने में जमा है। इसे नगर निगम द्वारा जारी की गई है। अफसर ने बताया कि आरटीआई एक्टिविस्ट निगम को बदनाम कर रहा है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *