डेली संवाद, जालौन। UP News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि थाना प्रभारी ने सर्विस पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
खून से लथपथ हालत में मिले
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जालौन के कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय ने थाना परिसर स्थित आवास में अपनी सर्विस पिस्टल से सिर में गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर साथी पुलिसकर्मी उनके कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े थे।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अरुण कुमार राय मूलरूप से संत कबीर नगर जिले के रहने वाले थे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, मौत असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।








