Punjab Weather Update: पंजाब में आज शीतलहर का येलो अलर्ट जारी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: देश के कई राज्यों में शीतलहर अपने चरम पर पहुँच रही है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। पहाड़ी राज्यों में भी कोहरे और शीतलहर का असर दिख रहा है।

हिमालय क्षेत्र के निकट स्थित हरियाणा और पंजाब में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ में इस समय शीतलहर चल रही है। सुबह-शाम ठंड काफ़ी बढ़ गई है। हल्का कोहरा भी पड़ रहा है। आज आठ ज़िलों के लिए येलो शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। अगले 10 दिनों तक कोहरा और ठंड का मौसम जारी रहने का अनुमान है। दिल्ली में आज मौसम ज़्यादातर साफ़ रहने की उम्मीद है, कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *