Punjab Weather Alert: पंजाब में शीतलहर का अलर्ट जारी, जाने कब होगी बारिश

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Alert: पंजाब (Punjab) में शीतलहर के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। आदमपुर 2.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। रोपड़ में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब के आठ जिलों के लिए अगले दो दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं। विभाग के अनुसार, शीत लहर के कारण पंजाब में न्यूनतम तापमान अगले दो दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

पंजाब में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि राज्य के कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। विभाग के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, पंजाब के मौसम पर इसका असर पड़ने की संभावना नहीं है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

राज्य में सबसे कम तापमान आदमपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकांश जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया।आने वाले दिनों में, यानी 11 दिसंबर को हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन राजमार्ग पर मौसम आमतौर पर 12 दिसंबर तक साफ रहने की उम्मीद है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *