Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेस नेताओं का उग्र प्रदर्शन, नगर निगम दफ्तर का किया घेराव, मेयर के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें VIDEO

जालंधर (Jalandhar) में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का दफ्तर घेर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने ये प्रदर्शन खराब सड़कों, बंद पड़े सीवरेज और नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ किया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
MCJ News
Punjab Government
Highlights
  • कांग्रेस नेताओं ने घेरा नगर निगम दफ्तर
  • नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन
  • पार्षद ने आंदोलन को तेज करने की दी चेतावनी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 308 शब्द|📅 10 Dec 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम (Nagar Nigam) दफ्तर घेर लिया है और वहां जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि मेयर वनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड में कोई काम नहीं कर रहे हैं।

जालंधर (Jalandhar) में कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी (Rajinder Beri)के अगुवाई में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का दफ्तर घेर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने ये प्रदर्शन खराब सड़कों, बंद पड़े सीवरेज और नगर निगम (Municipal Corporation) की लापरवाही के खिलाफ किया है।

जालंधर में कांग्रेस नेताओं का उग्र प्रदर्शन
जालंधर में कांग्रेस नेताओं का उग्र प्रदर्शन

मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी

जिला कांग्रेस प्रधान रजिंदर बेरी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पार्षदों ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार और मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि विपक्षी नेताओं और पार्षदों के वार्डों में कामकाज को लेकर भेदभाव किया जा रहा है।

Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेस नेताओं का उग्र प्रदर्शन, नगर निगम दफ्तर का किया घेराव, मेयर के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें VIDEO

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

प्रदर्शन की शुरुआत सुबह नगर निगम दफ्तर के बाहर से हुई। जिला प्रधान रजिंदर बेरी के साथ वार्ड नंबर 28 के पार्षद और कई अन्य काउंसलर मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेसियों में काफी आक्रोश देखने को मिला।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शहर के अधिकांश इलाकों में सीवरेज लाइनें महीनों से बंद पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेस नेताओं का उग्र प्रदर्शन, नगर निगम दफ्तर का किया घेराव, मेयर के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें VIDEO

इस दौरान एक पार्षद ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार होश में आओ और भ्रष्टाचार बंद करो जैसे कई नारे लगाए।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *