Holiday News: पंजाब में इस बार समय से पहले शुरू हो जाएगी सर्दी की छुट्टियां

Muskaan Dogra
2 Min Read
Holiday News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। शीत लहर के चलते सुबह और शाम को कंपकंपी मची रहती है। पंजाब की रातें शिमला से भी ज्यादा ठंडी हैं।

पंजाब (Punjab) का रोपड़ और हरियाणा का महेंद्रगढ़ शहर आज सबसे ठंडा रहा। रोपड़ में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा के महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

इसी तरह हिमाचल प्रदेश के शिमला में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि यहां अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Holiday News
Holiday News

इस बीच, इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि इस बार सर्दी की छुट्टियां निर्धारित समय से पहले शुरू हो सकती हैं। आम तौर पर सरकार सभी स्कूलों के लिए 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा करती है।

जल्द ही अधिसूचना जारी

इस वर्ष तेजी से बढ़ती ठंड को देखते हुए, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार अवकाश निर्धारित समय से पहले शुरू हो सकती है। हालांकि, शिक्षा विभाग द्वारा जल्द ही एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा सकती है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *