Punjab Politics: पंजाब में चुनावी गर्मी बढ़ी, अकाली दल के पाले में शामिल हुई एक और पार्टी

ब्लॉक समिति और ज़िला परिषद चुनावों से ठीक पहले पंजाब के सुलतानपुर लोधी की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। BSP अंबेदकर ने SAD को आधिकारिक तौर पर समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

Daily Samvad
2 Min Read
Shiromani Akali Dal
Punjab Government
Highlights
  • सियासत में बड़ा फेरबदल
  • सुलतानपुर लोधी में राजनीतिक समीकरण बदलें
  • BSP अंबेदकर ने अकाली दल को दिया समर्थन
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 11 Dec 2025

डेली संवाद, सुलतानपुर लोधी। Punjab Politics: ब्लॉक समिति और ज़िला परिषद चुनावों से ठीक पहले पंजाब के सुलतानपुर लोधी की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल, बहुजन समाज पार्टी (BSP) अंबेदकर ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) को आधिकारिक तौर पर समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के बाद स्थानीय राजनीतिक equation एक बार फिर बदल गए हैं।

चुनावी माहौल और गर्म

सुलतानपुर लोधी में ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों को देखते हुए राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। इसी दौरान BSP अंबेदकर द्वारा शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों को खुला समर्थन देने से चुनावी माहौल और गर्म हो गया है।

Punjab Politics: पंजाब में चुनावी गर्मी बढ़ी, अकाली दल के पाले में शामिल हुई एक और पार्टी
Bahujan Samaj Party (BSP)
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

पार्टी द्वारा किए गए इस महत्वपूर्ण ऐलान को विशेषज्ञ इलाके की राजनीतिक दिशा में बड़ा मोड़ मान रहे हैं। BSP अंबेदकर का समर्थन मिलने से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के हौसले बुलंद हुए हैं और चुनावी अनुमान भी बदलने लगे हैं।

चुनाव परिणामों पर प्रभाव डाल सकता

शिरोमणि अकाली दल के ज़िला प्रधान दलविंदर सिंह सिद्धू ने इस गठजोड़ को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि BSP अंबेदकर से मिला समर्थन इलाके में पार्टी की स्थिति को और मज़बूत करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों दलों को मिल रहा जनसमर्थन चुनाव परिणामों पर प्रभाव डाल सकता है।

Punjab Politics: पंजाब में चुनावी गर्मी बढ़ी, अकाली दल के पाले में शामिल हुई एक और पार्टी

चुनाव नज़दीक आते ही इस राजनीतिक गठजोड़ को क्षेत्र में नई राजनीतिक समीकरणों की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया में यह नया गठबंधन मतदाताओं पर कैसा प्रभाव डालता है, यह आने वाले दिनों में सामने आएगा।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *