Punjab: पंजाब में इस दिन ड्राई डे लागू, पढ़ें सरकार का बड़ा फैसला

पंजाब के आबकारी आयुक्त, जतिंदर जोरवाल ने राज्यभर में 14 दिसंबर 2025 की रात 12:00 बजे से 15 दिसंबर 2025 की सुबह 10:00 बजे तक "ड्राई डे" घोषित करने का आदेश जारी किया है।

Daily Samvad
2 Min Read
Liquor Price Hike
Punjab Government
Highlights
  • पंजाब में पंचायत चुनावों से पहले बड़ी घोषणा
  • 36 घंटे शराब की बिक्री पूरी तरह बंद
  • 14-15 दिसंबर को रहेगा ड्राई डे
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 11 Dec 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: पंजाब में होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के मद्देनज़र राज्य चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए पंजाब के आबकारी आयुक्त, जतिंदर जोरवाल (IAS) ने राज्यभर में 14 दिसंबर 2025 की रात 12:00 बजे से 15 दिसंबर 2025 की सुबह 10:00 बजे तक “ड्राई डे” घोषित करने का आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

इस अवधि के दौरान पंजाब (Punjab) के सभी जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांवों में शराब की बिक्री, खरीद, वितरण या सेवन से संबंधित सभी गतिविधियाँ पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। आदेश के अनुसार, कोई भी शराब की दुकान, बार, होटल, रेस्टोरेंट या किसी भी प्रकार के लाइसेंसधारी स्थल पर शराब उपलब्ध नहीं होगी।

Punjab: पंजाब में इस दिन ड्राई डे लागू, पढ़ें सरकार का बड़ा फैसला

क्यों लगाया गया ड्राई डे?

चुनाव आयोग का मानना है कि मतदान के दौरान शांति, निष्पक्षता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम आवश्यक है। चुनावों के दौरान शराब के दुरुपयोग को रोकने और मतदाताओं पर किसी भी प्रकार के दवाब या प्रलोभन को खत्म करने के उद्देश्य से यह रोक लगाई गई है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे ड्राई डे को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूरी निगरानी रखें।

स्थानीय प्रशासन सतर्क मोड पर

मतदान से ठीक पहले लागू होने वाला यह 34 घंटे का ड्राई डे चुनाव प्रक्रिया पर किसी भी बाहरी प्रभाव को रोकने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस बल को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

चुनावों की तैयारियों के बीच यह निर्णय लोगों का ध्यान मतदान प्रक्रिया की ओर केंद्रित करने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *