War on Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा 2 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Arrested
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 11 Dec 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। War on Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन के उद्देश्य से चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” के 285वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 338 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद पूरे राज्य में 74 FIR दर्ज कर 85 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

800 रुपये की ड्रग मनी बरामद

इसके साथ ही 285 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 40,109 हो गई है। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए तस्करों से 2 किलो हेरोइन, 335 नशीली गोलियाँ और 800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

War on Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा 2 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज़ को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की है।

339 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की

इस ऑपरेशन के दौरान 75 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 338 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 339 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

War on Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा 2 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), नशामुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) — यानी (ईडीपी) लागू की है। इसी रणनीति के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज 38व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का उपचार लेने के लिए सहमति दिलाई है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *