Encounter In Punjab: पंजाब में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल

Muskaan Dogra
1 Min Read
Encounter in Punjab
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 197 शब्द|📅 13 Dec 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Encounter In Punjab: पंजाब में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है जिसमें एक बदमाश घायल हो गया है।

जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। 10 लाख रुपए की रंगदारी वसूलने आए दो आरोपियों में से एक पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया।

Encounter In Punjab: पंजाब में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक घायल

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

दरअसल पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। जैसे ही बदमाश घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ने सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक घायल हो गया।

पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वो एक ज्वेलर से रु10 लाख की फिरौती लेने आए थे। घायल आरोपी को मौके पर काबू कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहिन मसीह बताया। वहीं फरार साथी का नाम जाइन मसीह बताया जो बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *