Jalandhar News: पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार विनयपाल के पिता स. इंद्रजीत सिंह जी का निधन, अंतिम संस्कार आज

Daily Samvad
2 Min Read
S. Inderjit Singh

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार मीडिया क्लब के मुख्य संरक्षक और इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएसन के संरक्षक विनयपाल के पिता सरदार इंद्रजीत सिंह जी का निधन हो गया है। उनके निधन पर सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने दुख व्यक्त किया है।

जालंधर (Jalandhar) निवासी वरिष्ठ पत्रकार विनयपाल के पिता सरदार इंद्रजीत सिंह जी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। वे परमात्मा के श्री चरणों में जा विराजे हैं। उनका अंतिम संस्कार 1 बजे बीएसएफ स्क्वैवर में आज होगा।

S. Inderjit Singh Jal
S. Inderjit Singh Jal

पत्रकारों ने जताया दुख

सरदार इंद्रजीत सिंह के निधन पर पंजाब के पत्रकारों ने दुख जताया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मीडिया क्लब के चेयरमैन अमन मेहरा,  प्रधान गगन वालिया, जनरल सेक्रेटरी महाबीर सेठ, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गुरनेक सिंह विरदी, पीआरओ दलबीर सिंह ने शोक जताया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिशन के प्रधान संदीप साही और उनकी पूरी टीम ने शोक जताया है। प्रिंट एंड इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएसन (पेमा) के प्रधान सुरिंदर पाल, जनरल सैक्रेटरी अश्वनी खुराना समेत समूची टीम ने शोक व्यक्त किया है।

सीनियर पत्रकार रोहित सिद्धू, अमित गुप्ता, अभिनंदन भारती, अनिल वर्मा, सुमित, राज शर्मा, सुनील रुद्रा, सुनील महेंद्रू, जितेंद्र कुमार शर्मा, अर्जुन शर्मा, सुरिंदर कैथ, चांद सैनी, राकेश वर्मा और दूसरे सीनियर पत्रकारों ने अपनी संवेदनाएं जाहिर की।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *