Punjab News: पंजाब में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, मचा हड़कंप, कई घायल

Muskaan Dogra
1 Min Read
Accident News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 195 शब्द|📅 15 Dec 2025

डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में बच्चों से भरा ऑटो पलट गया है जिससे बच्चों में चीख पुकार मच गई है।

2 बच्चों को आई चोटें

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला फाजिल्का (Fazilka) के महाराजा अग्रसेन चौक के पास स्कूली बच्चों से भरा एक ऑटो अचानक पलट गया है। इस घटना में 2 बच्चों को चोटें आई है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

बताया जा रहा है कि एक निजी स्कूल के 8–9 बच्चे ऑटो में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। अचानक ऑटो के सामने साइकिल सवार एक लड़की आ गई। उसे बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने तेज कट मारा, जिससे मौके पर ही ऑटो पलट गया।

Punjab News: पंजाब में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, मचा हड़कंप, कई घायल

इसके बाद बच्चों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 2 बच्चों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *