Punjab: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 8 रिश्वतखोरी मामलों में 11 व्यक्ति रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
vigilance Bureau arrested news
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 248 शब्द|📅 15 Dec 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के तहत नवंबर माह के दौरान 8 अलग-अलग ट्रैप केसों में 9 सरकारी कर्मचारियों और 2 निजी व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो ने इस अवधि के दौरान सरकारी कर्मचारियों और हर क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं।

Punjab: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 8 रिश्वतखोरी मामलों में 11 व्यक्ति रंगे हाथों किया गिरफ्तार
bribe
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

उन्होंने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों में 12 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए हैं। इसके साथ ही भ्रष्टाचार के मामलों की गहन जांच के लिए 7 मामलों में विजिलेंस जांच भी दर्ज की गई है।

आपराधिक मामले भी दर्ज किए

उन्होंने आगे कहा कि 17 आरोपियों के खिलाफ 8 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें 11 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।

Punjab: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 8 रिश्वतखोरी मामलों में 11 व्यक्ति रंगे हाथों किया गिरफ्तार

इस संबंध में और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि विभिन्न अदालतों ने पिछले महीने के दौरान ब्यूरो द्वारा दायर किए गए तीन रिश्वतखोरी मामलों का फैसला किया है, जिसमें पांच व्यक्तियों को दोषी ठहराया गया है और उन्हें तीन वर्ष से पांच वर्ष तक की कैद तथा 10,000 रुपये से 67,000 रुपये तक के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *