डेली संवाद, सिडनी। Sydney Mass Shooting: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बॉन्डी बीच पर अंधाधुंध गोलीबारी में 16 लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादियों की पहचान एक पिता और पुत्र के रूप में हुई है।
सिडनी के बोंडी बीच पर हनुक्का फेस्टिवल के दौरान, 50 वर्षीय साजिद अकरम और उसके 24 वर्षीय बेटे, नवीद अकरम ने समुद्र तट पर आने वाले लोगों पर बेरहमी से गोलियां चलाईं। इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई और 45 लोग घायल हुए हैं।

पाकिस्तानी नागरिक
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नवीद अकरम पाकिस्तानी नागरिक हैं। न्यू साउथ वेल्स के पुलिस आयुक्त ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 50 वर्षीय आतंकवादी पुलिस की गोली से मारा गया, और 24 वर्षीय आतंकवादी नवीद अस्पताल में भर्ती है और दोनों पिता-पुत्र हैं।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
नवेद अकरम के पास ऑस्ट्रेलिया (Australia) के न्यू साउथ वेल्स का ड्राइविंग लाइसेंस भी है। इस हमले में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और 45 लोग घायल हुए हैं। हमले में शामिल आतंकवादी साजिद अकरम और नवीद अकरम ने अपने परिवारों को बताया था कि वे दक्षिणी तट पर मछली पकड़ने जा रहे हैं। फिर उन्होंने हमला कर दिया।

लाइसेंसी हथियार बरामद
नवेद के बारे में जानकारी मिलने के बाद, पुलिस ने सिडनी (Sydney) के पश्चिम में स्थित बोनीरिग में उसके घर को घेर लिया।आंतकी के घर से छह लाइसेंसी हथियार बरामद किए हैं। वहीं साजिद के पास लगभग दस वर्षों से बंदूक का लाइसेंस था। पुलिस ने यह भी बताया कि संदिग्ध के वाहन से एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (IED) और आईएसआईएस का झंडा बरामद किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री टोनी बर्क ने खुलासा किया है कि साजिद अकरम 1998 में छात्र वीजा पर ऑस्ट्रेलिया आया था। उसने वेरेना नामक ऑस्ट्रेलियाई महिला से शादी की और अपना वीजा पार्टनर वीजा में बदल लिया।






