Jalandhar News: पंजाब में चोरों ने पीएनबी एटीएम को बनाया निशाना, गैस कटर से काटा

जालंधर (Jalandhar) के पठानकोट हाईवे पर स्थित पंजाबी बाग गांव के पास पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम को देर रात चोरों ने निशाना बनाया। दो अज्ञात बदमाशों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर एटीएम मशीन को काट दिया।

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • चोरों ने PNB के ATM को बनाया निशाना
  • बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम को काटा
  • बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे पर डाला स्प्रे
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 183 शब्द|📅 16 Dec 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में चोरों द्वारा एक एटीएम को निशाना बनाया गया है बताया जा रहा है कि चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर एटीएम मशीन को काट दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के पठानकोट हाईवे पर स्थित पंजाबी बाग गांव के पास पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम को देर रात चोरों ने निशाना बनाया। दो अज्ञात बदमाशों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर एटीएम मशीन को काट दिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सबसे पहले एटीएम में घुसकर अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे डाल दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद, आरोपियों ने गैस कटर की मदद से एटीएम को काटना शुरू किया।

मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *