Jalandhar News: जालंधर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जालंधर (Jalandhar) की एक अदालत ने बस्ती शेख इलाके में नाबालिग लड़की के साथ रेप करने के मामले में फैसला सुनाते हुए दोषी प्रिंस (26) को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
court
Punjab Government
Highlights
  • रेप के दोषी को 20 साल की जेल
  • दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना
  • जान से मारने की दी थी धमकी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 17 Dec 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में कोर्ट ने आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) की एक अदालत ने बस्ती शेख इलाके में नाबालिग लड़की के साथ रेप करने के मामले में फैसला सुनाते हुए दोषी प्रिंस (26) को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

50 हजार रुपए का जुर्माना

इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। वहीं कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि दोषी जुर्माने की राशि जमा नहीं करता है, तो उसे 6 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

Jalandhar News: जालंधर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

दरअसल 26 फरवरी को पीड़िता की मां अपनी 14 वर्षीय बेटी को बुखार होने पर इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गई थी। चेकअप के दौरान डॉक्टर ने बताया कि नाबालिग गर्भवती है। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

जब मां ने बच्ची से प्यार से पूछताछ की, तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला प्रिंस नाम के लड़के ने उसे बहला-फुलाकर अपने साथ ले गया था और गलत काम किया था। प्रिंस ने वारदात के बाद उसे धमकी दी थी कि यदि उसने किसी कुछ बताया तो उसे जान से मार देगा।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *