Sex Racket Busted: पंजाब में एक घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, दो महिलाएं काबू

लुधियाना (Ludhiana) के शेरपुर की फौजी कॉलोनी में एक मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में देह व्यापार का धंधा चला रही थी। इस दौरान मोहल्ले के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने ट्रैप लगा दिया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Sex Racket Busted
Punjab Government
Highlights
  • घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़
  • मोहल्ले के लोगों को शक हुआ तो लगाया ट्रैप
  • CCTV कैमरे में महिलाओं को आते जाते देखा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 17 Dec 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Sex Racket Busted: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में पुलिस ने एक मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से 2 महिलाओं को पकड़ा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (Ludhiana) के शेरपुर की फौजी कॉलोनी में एक मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में देह व्यापार का धंधा चला रही थी। इस दौरान मोहल्ले के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने ट्रैप लगा दिया।

Sex Racket Busted: पंजाब में एक घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, दो महिलाएं काबू

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

लोगों ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए। 15 दिन तक सीसीटीवी कैमरे में महिलाओं को रोजाना आते जाते देखा। लोगों ने वहां देखा कि सात से आठ महिलाएं रोजाना सुबह 11 बजे आती हैं और रात को आठ बजे जाती हैं। इसके साथ ही सीसीटीवी में पुरुषों का आना जाना भी दिखा जिसके बाद उनको देह व्यापार का शक हुआ।

पब्लिक ने की रेड

करीब 15 दिन तक सीसीटीवी कमर कैमरे ने देखने के बाद पब्लिक ने वहां रेड की और इसके साथ ही पुलिस को भी मौके पर बुला दिया और देह व्यापार में संलिप्त दो महिलाओं को पुलिस के हवाले किया जबकि एक महिला वहां से भागने में कामयाब रही।

Sex racket Busted
Sex racket Busted

पुलिस दोनों महिलाओं को लेकर थाने पहुंची। वहीं महिलाओं ने माना कि वो यहां पर देहव्यापार का धंधा करती हैं और मालिक उनसे प्रति ग्राहक 100 रुपए लेते हैं। पुलिस ने महिलाओं के बयान दर्ज कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *