America News: अमेरिका में 60 साल की पंजाबी महिला गिरफ्तार, जल्द देश छोड़ने का दिया आदेश

अमेरिका (America) की इमिग्रेशन और कस्टम्स इंफोर्समेंट एजेंसी ने 60 साल की महिला को हिरासत में लिया है। महिला पंजाब की रहने वाली है और उसका नाम बबलीजीत कौर उर्फ बबली बताया जा रहा है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
USA America
Punjab Government
Jalandhar AD
Highlights
  • अमेरिका में पंजाबी महिला गिरफ्तार
  • महिला 30 साल से रह रही थी अमेरिका
  • 30 दिन के अंदर देश छोड़ने का आदेश
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। America News: अमेरिका (America) में एक पंजाबी महिला को गिरफ्तार करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका में एक पंजाबी 60 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका (America) की इमिग्रेशन और कस्टम्स इंफोर्समेंट एजेंसी ने 60 साल की महिला को हिरासत में लिया है। महिला पंजाब की रहने वाली है और उसका नाम बबलीजीत कौर उर्फ बबली बताया जा रहा है।

पति के साथ बबली
पति के साथ बबली

30 साल से रह रही थी अमेरिका

जानकारी अनुसार बबली पिछले 30 साल से अमेरिका (America) में रह रही थी। बता दे कि यह कार्रवाई अमेरिका के इमिग्रेशन अधिकारियों की ओर से की गई है। बबलजीत कौर उर्फ बबली साल 1994 से अमेरिका में रह रही हैं।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

बताया जा रहा है कि उन्हें उनके लंबित ग्रीन कार्ड आवेदन के लिए बायोमेट्रिक स्कैन अपॉइंटमेंट के दौरान फेडरल एजेंटों ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बबली को अमेरिका इमिग्रेशन अधिकारियों की तरफ से पहले भी अमेरिका छोड़ने के नोटिस दिए गए थे, लेकिन वह लीगल स्टे लेकर वीजा बढ़ा रही थी।

America News
America News

30 दिन के अंदर अमेरिका छोड़ने के आदेश

अब बदले नियमों के अनुसार उसे हिरासत में लेकर 30 दिन के अंदर अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया है। बबलजीत कौर ने अमेरिका में ग्रीन कर्ड होल्डर अपनी बेटी और दामाद के तौर पर ग्रीन कार्ड के लिए अप्लाई किया था।

बबली की बेटी ज्योति ने बताया कि एक दिसंबर को उनकी मां अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम्स एनफोर्समेंट के ऑफिस के फ्रंट डेस्क पर थीं, इसी दौरान कई फेडरल एजेंट्स वहां पहुंचे। इसके बाद जिस कमरे में फेडरल एजेंट्स गए, उसी कमरे में कौर को भी बुलाया गया और उन्हें बताया गया कि उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *