डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब (Punjab) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रॉस-बॉर्डर नार्को तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
मिली जानकरी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) में पुलिस ने क्रॉस-बॉर्डर नार्को स्मगलिंग कार्टल का भंडाफोड़ करते हुए तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.5 किलो हेरोइन और एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है।
Acting swiftly on forward–backward linkages, Amritsar Commissionerate Police busts a cross-border narco smuggling cartel and arrests three drug smugglers involved in heroin and illegal arms trafficking & recovers 4.5 Kg Heroin and one pistol.
Preliminary investigation reveals… pic.twitter.com/0mLyN1JxYw
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) December 18, 2025
विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में थे आरोपी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकज के आधार पर की गई, जिसमें तस्करी नेटवर्क से जुड़े इनपुट मिलने के बाद टीम ने तेजी से कार्रवाई को अंजाम दिया। शुरूआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे।
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
पुलिस ने मामले में थाना गेट हकीमा, अमृतसर में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और अंतरराष्ट्रीय कड़ियों तक पहुंचा जा सके।







