Punjab Weather Update: पंजाब में अगले पांच दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी, जाने कब होगी बारिश

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 225 शब्द|📅 18 Dec 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: उत्तरी और मध्य भारत के बड़े हिस्सों में भीषण ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे उत्तर भारत राज्यों में गुरुवार को घने कोहरे की मार पड़ी है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी और पहाड़ों में हिमपात और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले 48 घंटों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

उत्तरी भारतीय राज्यों, जिनमें दिल्ली, पंजाब और हरियाणा तक के क्षेत्र शामिल हैं, में घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना है कि दृश्यता मात्र 5 मीटर की दूरी तक सीमित है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के इन राज्यों में पहले ही घने और अति घने कोहरे की चेतावनी जारी कर दी थी।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

18 दिसंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण, अमृतसर और पठानकोट के आसपास हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी। तापमान में लगातार गिरावट के कारण हृदय और श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सुबह की सैर से बचने की सलाह दी गई है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *