डेली संवाद, लुधियाना। Firing News: पंजाब के लुधियाना में राजनीतिक जीत के जश्न के दौरान हालात उस वक्त बेकाबू हो गए, जब आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर 15 से ज्यादा गोलियां चल गईं, जिसमें 5 से अधिक लोग घायल हो गए।
ब्लॉक समिति चुनाव में जीत का जश्न मना रहे थे
जानकारी के मुताबिक, दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता अपनी-अपनी पंजाब में ब्लॉक समिति चुनाव में जीत का जश्न मना रहे थे। AAP के नेता जीत का जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान कांग्रेसी भी वहां आ गए। जिसके बाद उनके बीच बहस हो गई। फायरिंग की आवाजों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना के बाद आसपास के बाजार तुरंत बंद हो गए और सड़कों पर सन्नाटा छा गया।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
AAP वर्करों का आरोप है कि उनके साथ जमकर मारपीट की गई। इसके बाद फायरिंग की गई। जिसमें 5 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर है। जिनकी पहचान गुरमुख सिंह (65), रविन्द्र सिंह (44), गुरदीप सिंह (32), उदमवीर सिंह (25) साल और मनदीप सिंह (36) के तौर पर हुई है। तीनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मौके पर पहुंची
यह मामला गिल क्षेत्र स्थित बचित्तर नगर का है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। घायलों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। अस्पताल में भर्ती घायल रविंदर सिंह ने बताया कि वह आम आदमी पार्टी की जीत की खुशी में इलाके में धन्यवाद रैली निकाल रहे थे।

जिसके बाद मौके पर कांग्रेस के नेता जसबीर सिंह गाली-गलौज करने लगा। हमने उसे कुछ नहीं कहा। वह गुस्से में आकर मारपीट करने लगा। उसने कई लोगों के साथ झड़प की और गोलियां चलाई दी। रविंदर मुताबिक 15 से 20 गोलियां चली है। गांव के 3 से 4 लोग घायल हुए है। जो लोग घायल हुए है उनकी टांगों पर गोलियां लगी है।
AAP नेता बोले- धन्यवाद रैली के दौरान गोलियां चलाईं
आम आदमी पार्टी के नेता जतिंदरपाल सिंह गाबड़िया ने कहा कि कल ब्लाक समिति और जिला परिषद के चुनाव संपन्न हुए है। चुनाव में हमारे आप के दोनों उम्मीदवार बचित्तर नगर से सोनू गिल और सुमित सिंह खन्ना जीत गए थे।
आज हम धन्यवाद रैली निकाल रहे थे। दूसरी तरफ से कांग्रेस के नेता जसबीर सिंह ने गोलियां चला दी है। हमारे 4 लोग घायल हुए है। जसबीर के साथ कई अन्य युवक भी मौजूद थे, जो मौके से फरार हो गए।












