Accident News: दो स्कूली बसों की आपस में भयानक टक्कर, बच्चों में मची चीख-पुकार

मोहाली (Mohali) के कुराली स्थित चंडीगढ़ हाईवे पर दो स्कूली बसों की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है की एक बस कुराली से आ रही थी, वहीं दूसरी रॉन्ग साइड से कुराली जा रही थी, जिसके कारण दोनों में टक्कर हो गई।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Highlights
  • दो स्कूली बसों की आपस में टक्कर
  • धुंध की वजह से टकराईं 2 स्कूली बसें
  • कुराली स्थित चंडीगढ़ हाईवे पर हुआ हादसा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 211 शब्द|📅 18 Dec 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Accident News: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि स्कूली बच्चों से भरी दो स्कूल बसों की आपस में भयानक टक्कर हो गई है जिससे बच्चों में चीख पुकार मच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली (Mohali) के कुराली स्थित चंडीगढ़ हाईवे पर दो स्कूली बसों की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है की एक बस कुराली से आ रही थी, वहीं दूसरी रॉन्ग साइड से कुराली जा रही थी, जिसके कारण दोनों में टक्कर हो गई।

Accident News: दो स्कूली बसों की आपस में भयानक टक्कर, बच्चों में मची चीख-पुकार

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

वहीं इस हादसे में दोनों बसों के ड्राइवर समेत पांच लोग घायल हुए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घने कोहरे के कारण ये हादसा हुआ है बता दे कि आज सुबह काफी धुंध पड़ी हुई थी जिसके कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

यमुना अपार्टमेंट के पास हुआ हादसा

यह हादसा सुबह यमुना अपार्टमेंट के पास हुआ। उस समय धुंध बहुत ज्यादा थी जिसके चलते दौरान सेंट इजरा स्कूल और डीपीएस की बसें आपस में टकरा गई। हादसे के बाद दोनों स्कूलों का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। हालांकि, किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *