Jalandhar: जालंधर के न्यू गौतम नगर के पास काटी अवैध कालोनी, पानी-सीवरेज कनेक्शन भी जोड़ा, लोगों ने किया कड़ा विरोध

वार्ड-60 में पड़े न्यू गौतम नगर के पास अवैध रूप से कालोनी काटी गई है। इस कालोनी में पानी और सीवरेज लाइन अवैध रूप से जोड़ा गया। रात में डिच मशीन के साथ कालोनी के कारिंदों ने पानी और सीवरेज का कनेक्शन जोड़ लिया

Daily Samvad
4 Min Read
जालंधर के न्यू गौतम नगर के पास काटी अवैध कालोनी, पानी-सीवरेज कनेक्शन भी जोड़ा, लोगों ने किया कड़ा विरोध
Punjab Government
Jalandhar AD
Highlights
  • जालंधर नार्थ हलके में कई अवैध कालोनियां कटी
  • रेरू पिंड के पास गौशाला के पीछे अवैध कालोनी
  • बुलंदपुर में अकाली नेता ने काटी अवैध कालोनी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar New Gautam Nagar illegal Colony News: जालंधर में अवैध कालोनियों पर नगर निगम के अफसरों की मिलीभगत जारी है। जालंधर नार्थ हलके में एक साथ तीन अवैध कालोनियां काटी गई हैं, जिससे नगर निगम को भारी नुकसान हुआ है।

जालंधर (Jalandhar) के न्यू गौतम नगर में अवैध कालोनी में रात में सीवरेज लाइन बिछाने का जमकर विरोध है। इसकी शिकायत भी फोन पर निगम अफसरों से की गई। लेकिन मौके पर कोई भी नगर निगम का अधिकारी नहीं पहुंचा। कालोनाइजर ने धक्के से सीवर लाइन जोड़ दी, जिसका मोहल्ले के लोगों ने कड़ा विरोध किया।

Illegal Colony
Illegal Colony

न्यू गौतम के पास अवैध कालोनी

वार्ड-60 में पड़े न्यू गौतम नगर के पास अवैध रूप से कालोनी काटी गई है। इस कालोनी में पानी और सीवरेज लाइन अवैध रूप से जोड़ा गया। रात में डिच मशीन के साथ कालोनी के कारिंदों ने पानी और सीवरेज का कनेक्शन जोड़ लिया। जिसका लोगों ने कड़ा विरोध किया।

यहां के लोगों का कहना है कि अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने से न्यू गौतम नगर में सीवर जाम की समस्या पैदा होगी। इसे लेकर लोगों ने निगम और जनप्रतिनिधियों से शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। वार्ड-60 के न्यू गौतम नगर में एक कॉलोनी विकसित की जा रही है।

MCJ Jalandhar Daily Samvad
MCJ Jalandhar Daily Samvad

अवैध रूप से पानी-सीवरेज कनेक्शन

इस अवैध कॉलोनी के सीवरेज को न्यू गौतम नगर की मुख्य लाइन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जबकि न्यू गौतम नगर में पहले से ही सीवर जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। ऐसे में कॉलोनी का अवैध तरीके से सीवर जोड़ने से समस्या और बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

कॉलोनी में रात के समय सीवर कनेक्शन जोड़ने का काम किया जाता है। इस संबंध में पार्षद गुरजीत सिंह ने कहा कि अवैध कॉलोनी का सीवर न्यू गौतम नगर की सीवर लाइन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को निगम में अधिकारियों से भी शिकायत की जाएगी।

Illegal Colony
Illegal Colony

रेरू पिंड के पास गौशाला के पीछे अवैध कालोनी

वहीं, नार्थ हलके में ही रेरू पिंड के पास गौशाला के पीछे अवैध कालोनी काटी गई है। इस अवैध कालोनी की भी शिकायत लोगों ने निगम अफसरों से की है। लेकिन अभी तक इस अवैध कालोनी के खिलाफ नगर निगम ने कोई एक्शन नहीं लिया, जिससे लोगों में रोष है।

बुलंदपुर में अकाली नेता काटी कालोनी

इसके अलावा नार्थ हलके में ही बुलंदपुर के पास भी एक अकाली नेता द्वारा अवैध कालोनी काटी गई है। इस अवैध कालोनी की कई लोगों ने की शिकायत है, लेकिन निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों ने आरोप लगाया है कि निगम अफसरों की मिलीभगत से अवैध कालोनियां काटी जा रही है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *