Jalandhar News: जालंधर के इस प्रसिद्ध मंदिर में चोरी, नाबालिग बच्चों ने दिया घटना को अंजाम

जालंधर (Jalandhar) के एक मंदिर में चोरी हो गई है। वहीं चोरी करने वाले नाबालिग बच्चें बताए जा रहे है जिन्होंने मंदिर से चांदी के चरण चोरी कर लिया। मामला जालंधर के ग्रोवर कॉलोनी स्थित एक मंदिर की बताई जा रही है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Highlights
  • मंदिर से चांदी के चरण चोरी
  • तीन नाबालिग बच्चों ने चुराए
  • सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 216 शब्द|📅 22 Dec 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन लुटेरों और चोरों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला अब जालंधर से सामने आ रहा है।

नाबालिग बच्चों ने की चोरी

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के एक मंदिर में चोरी हो गई है। वहीं चोरी करने वाले नाबालिग बच्चें बताए जा रहे है जिन्होंने मंदिर से चांदी के चरण चोरी कर लिया। मामला जालंधर के ग्रोवर कॉलोनी स्थित एक मंदिर की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

बताया जा रहा है कि बच्चों ने पहले भगवान के आगे माथा टेका और फिर वहीं कुछ देर बैठ गए। इसी दौरान एक नाबालिग ने शनि महाराज के चांदी के चरण उठाकर अपनी जैकेट में छिपा लिए। वहीं ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुजारी ने बताया की तीनों में से एक नेपाली जबकि दो बिहारी बताए जा रहे हैं। चोरी के बाद तीनों बच्चे मंदिर के दूसरे गेट से फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *