Jalandhar News: जालंधर में पुलिस थाने के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन, नशा तस्करी और देह व्यापार का आरोप लगा कर हंगामा

जालंधर (Jalandhar) के भार्गव कैंप स्थित टाहली वाले चौक पर शिवसेना की एक महिला चेयरमैन और 'लक्खो' नामक व्यक्ति के बीच पुराना विवाद सार्वजनिक हंगामे में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर देह व्यापार, नशा तस्करी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Jalandhar City News Update
Highlights
  • शिवसेना महिला नेता और व्यक्ति के बीच हंगामा
  • सार्वजनिक हंगामे में बदला एक पुराना विवाद
  • विवाद की जड़ 2019 की एक पुरानी घटना
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 309 शब्द|📅 23 Dec 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब शिवसेना की एक महिला चेयरमैन और एक व्यक्ति के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के भार्गव कैंप स्थित टाहली वाले चौक पर शिवसेना की एक महिला चेयरमैन और ‘लक्खो’ नामक व्यक्ति के बीच पुराना विवाद सार्वजनिक हंगामे में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर देह व्यापार, नशा तस्करी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए।

Jalandhar News: जालंधर में पुलिस थाने के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन, नशा तस्करी और देह व्यापार का आरोप लगा कर हंगामा

पुलिस थाने के बाहर धरना

वहीं महिला ने पुलिस से न्याय की मांग करते हुए धरने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही दूसरे पक्ष ने महिला पर झूठे केस दर्ज कराकर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत करवाया।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

इस दौरान महिला ने लक्खो के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। महिला का आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण लक्खो उनकी छवि खराब करने के लिए उन पर देह व्यापार में संलिप्त होने के झूठे आरोप लगा रहा है।

Jalandhar News: जालंधर में पुलिस थाने के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन, नशा तस्करी और देह व्यापार का आरोप लगा कर हंगामा

लक्खो ने आरोपों को किया खारिज

वहीं दूसरी ओर आरोपी पक्ष के लक्खो ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उसने एक पत्र सार्वजनिक करते हुए दावा किया कि महिला पहले भी छेड़छाड़ के फर्जी मामले दर्ज करवा चुकी है और बाद में मोटी रकम लेकर समझौता कर लेती है।

बता दे कि विवाद की जड़ 2019 की एक पुरानी घटना बताई जा रही है। महिला के अनुसार, 2019 में उसके भाई पर तेजधार हथियारों से हमला हुआ था, जिसमें लक्खो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और वह तभी से बदला लेने की कोशिश कर रहा है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *