Punjab News: भाजपा व भाजपा के हर वर्कर से माफी मांगें मनोरंजन कालिया: अर्जुन त्रेहन

Daily Samvad
3 Min Read
Manoranjan Kalia And Arjun Trehan
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 436 शब्द|📅 23 Dec 2025

डेली संवाद, पंजाब/चंडीगढ़। Punjab News: प्रदेश भर में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनाव संपन्न होने के बाद जहां पंजाब भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है, वहीं पार्टी के भीतर घमासान भी तेज हो गया है। युवा नेता अर्जुन त्रेहन ने जालंधर से भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया के करीबी सहयोगी राजीव वालिया की एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

आखिर क्यों?

त्रेहन (Arjun Trehan) का दावा है कि रिकॉर्डिंग में यह कहा गया है कि चुनावी समय के दौरान मनोरंजन कालिया (Manoranjan Kalia) ने पार्टी और कार्यकर्ताओं को गुमराह करते हुए उन्हें अकेला छोड़ दिया और निजी कार्यों के लिए इंडोनेशिया चले गए।

Manoranjan Kalia
Manoranjan Kalia

अर्जुन ने मनोरंजन कालिया से अपील की है कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं के आगे आकर इस बड़े सवाल का जवाब दे, वही अर्जुन त्रेहन ने एक ओर सवाल खड़ा किया कि क्या 2027 में भी मनोरंजन कालिया निजी कारणों के कारण विदेश जायेंगे या फिर निजी हितों को पूरा करते हुए चुनावी मैदान में नजर आएंगे?

त्रेहन ने भाजपा हाई कमान से सवाल किया

वहीं अर्जुन त्रेहन ने भाजपा हाई कमान से सवाल किया कि क्या गैर जिम्मेवार नेता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी में ही रखेगी? क्यों की इस विदेशी दौरे के पीछे विरोधी पार्टियों से बहुत बड़ी डील की “बू” आ रही है ।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

त्रेहन के अनुसार, उक्त रिकॉर्डिंग में राजीव वालिया ने पंजाब भाजपा पर यह आरोप भी लगाया है कि पार्टी द्वारा जिला परिषद के प्रत्येक उम्मीदवार को 1-1 लाख रुपये तथा ब्लॉक समिति के उम्मीदवारों को 25-25 हजार रुपये भेजे गए थे।

माफी मांगनी चाहिए

रिकॉर्डिंग में यह भी कथित रूप से कहा गया है कि जिला प्रधान सुशील शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री केडी भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल और विधायक सरबजीत मक्कड़ द्वारा इस धनराशि का गलत उपयोग किया गया, जिसके चलते जालंधर की सभी जिला परिषद और ब्लॉक समिति सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। अर्जुन त्रेहन ने इन आरोपों के आधार पर पार्टी हाईकमान पर भी सवाल खड़े किए।

Punjab News: भाजपा व भाजपा के हर वर्कर से माफी मांगें मनोरंजन कालिया: अर्जुन त्रेहन

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा संगठन के भीतर लिए जाने वाले बड़े निर्णयों की जानकारी राजीव वालिया जैसे लोगों को पहले से रहती है, तो ऐसे हालात में वर्ष 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनाने का सपना कैसे साकार होगा। त्रेहन ने स्पष्ट शब्दों में मांग की कि मनोरंजन कालिया और राजीव वालिया को भाजपा तथा पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *