Punjab News: मंत्री संजीव अरोड़ा ने पंजाब में HMEL की 2600 करोड़ रुपये की प्रमुख औद्योगिक विस्तार योजनाओं को किया उजागर

Muskaan Dogra
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 578 शब्द|📅 23 Dec 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा एनआरआई मामलों के मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज एच.पी.सी.एल.-मित्तल एनर्जी लिमिटेड के महत्वपूर्ण औद्योगिक योगदान तथा भविष्य की विस्तार योजनाओं को उजागर किया, ताकि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई के तहत राज्य सरकार की वचनबद्धता के अनुरूप बड़े स्तर पर निवेशों का समर्थन तथा पंजाब के औद्योगिक वातावरण को मजबूत बनाया जा सके।

एच.एम.ई.एल. के प्रबंध निदेशक एवं सी.ई.ओ. प्रभ दास ने बताया कि हम बठिंडा (Bathinda) में एक रिफाइनरी तथा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में निवेश कर रहे हैं। हम पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, एटीएफ जैसे ईंधनों के साथ-साथ पॉलीथिलीन तथा पॉलीप्रोपाइलीन सहित पॉलिमर भी उत्पादित करते हैं। इस विशाल कॉम्प्लेक्स के निर्माण तथा संचालन के दौरान हमें पंजाब के लोगों के साथ-साथ सरकार से पूरा समर्थन मिला। अब तक पिछले इतने वर्षों में एक दिन के लिए भी न तो निर्माण और न ही संचालन प्रभावित हुआ है।

Punjab News: मंत्री संजीव अरोड़ा ने पंजाब में HMEL की 2600 करोड़ रुपये की प्रमुख औद्योगिक विस्तार योजनाओं को किया उजागर

नए अवसर पैदा

ऐसा सुखद माहौल मुख्य रूप से पंजाब सरकार की सक्रिय नीतियों तथा कारोबार करने में आसानी के कारण है। हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास एक दूरंदेशी नेता संजीव अरोड़ा हैं, जो गतिशील, सुधार-केंद्रित तथा विकासशील सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा की गतिशील अगुवाई के तहत पंजाब का औद्योगिक विकास राज्य के उद्यमियों, उद्योगों तथा युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगा।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

संजीव अरोड़ा ने कहा कि एच.एम.ई.एल. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) – नव रत्न तथा फॉर्च्यून 500 पीएसयू – तथा मित्तल एनर्जी इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड, सिंगापुर (लक्ष्मी एन. मित्तल ग्रुप) के बीच एक ऐतिहासिक सार्वजनिक-निजी साझेदारी का केंद्र है तथा पंजाब की सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक सफलताओं में से एक के रूप में उभरा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कंपनी को पंजाब में अपने प्लांट के विस्तार के लिए पूरा सरकारी समर्थन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि एच.एम.ई.एल. की रिफाइनरी तथा एकीकृत पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, जो जिला बठिंडा की तहसील तलवंडी साबो के गांव फुल्लोखेड़ी में लगभग 2,000 एकड़ में फैला हुआ है, ने 2011 में रिफाइनरी का कार्य शुरू किया था। जबकि वर्ष 2023 में पेट्रोकेमिकल सुविधा के साथ राज्य में मूल्य वृद्धि तथा डाउनस्ट्रीम औद्योगिक गतिविधियों में काफी वृद्धि हुई है।

Punjab News: मंत्री संजीव अरोड़ा ने पंजाब में HMEL की 2600 करोड़ रुपये की प्रमुख औद्योगिक विस्तार योजनाओं को किया उजागर

मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि वर्तमान समय में एच.एम.ई.एल. का लगभग 90,000 करोड़ रुपये वार्षिक कारोबार है तथा करों के रूप में सरकारी खजाने में वार्षिक लगभग 2,100 करोड़ रुपये का योगदान देता है, जो पंजाब की अर्थव्यवस्था में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। यह प्रोजेक्ट सीधे तथा परोक्ष रूप से लगभग 10,000 व्यक्तियों को रोजगार देता है, जिससे यह पंजाब के सबसे बड़े औद्योगिक रोजगार देने वालों में से एक है।

उन्होंने आगे बताया कि एच.एम.ई.एल. काफी मात्रा में एलपीजी, पेट्रोल तथा डीजल उत्पादित करता है, जो उत्तरी भारत की ईंधन आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा, एच.एम.ई.एल. भारत में पॉलिमर का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, जो देश की कुल पॉलिमर मांग का लगभग 14 प्रतिशत पूरा करता है।

हालिया विकास का हवाला देते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि इसकी 100 प्रतिशत सहायक कंपनी एचएमईएल ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड (एचओपीएल) के द्वारा 2024 में मौजूदा रिफाइनरी के साथ लगते एक बायो-इथेनॉल प्लांट को चालू किया गया था। इस पर निर्माण करते हुए एचओपीएल ने विशेष रसायनों में एक अग्रणी एकीकरण प्रोजेक्ट का प्रस्ताव रखा है, जिसमें 2,600 करोड़ रुपये से अधिक का चरणबद्ध निवेश शामिल है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *