डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब के जिला मोगा (Moga) में पूर्व पार्षद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन नामजद व्यक्तियों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आपसी दुश्मनी के चलते अपने घर के पार्क में बैठे पूर्व पार्षद पर गोलीबारी की थी।
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
बता दे कि अज्ञात व्यक्तियों ने पूर्व पार्षद नरिंदर पाल सिंह सिद्धू के घर में घुसकर उन पर गोली चलाई। इस दौरान गोली पार्षद की जांघ और कंधे में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था।






