Canada News: कनाडा में भारतीय महिला की बेरहमी से हत्या, भारतीय दूतावास ने जताया दुख

कनाडा (Canada) के टोरंटो में भारतीय महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान हिमांशी खुराना के रूप में हुई है। वहीं भारतीय दूतावास ने भी इस सनसनीखेज घटना पर दुख जताया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Canada News
Highlights
  • कनाडा में भारतीय मूल हिमांशी की निर्मम हत्या
  • भारतीय दूतावास ने घटना पर जताया दुख
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 24 Dec 2025

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा (Canada) से इस समय की दुखद बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा में भारतीय मूल की एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई है।

भारतीय दूतावास ने जताया दुख

मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा (Canada) के टोरंटो (Toronto) में भारतीय महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान हिमांशी खुराना के रूप में हुई है। वहीं भारतीय दूतावास ने भी इस सनसनीखेज घटना पर दुख जताया है।

Canada News: कनाडा में भारतीय महिला की बेरहमी से हत्या, भारतीय दूतावास ने जताया दुख

टोरंटो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया है। भारतीय दूतावास ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हम भारतीय युवा नागरिक हिमांशी खुराना की मृत्यु से स्तब्ध और दुखी हैं। शोक की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।”

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

भारतीय दूतावास ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा जताया है। इस जघन्य हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध अब्दुल गफूरी (32) बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस का मानना है कि आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को पहले से जानते थे।

Canada News
Canada News

टोरंटो में मर्डर

भारत की रहने वाली 30 वर्षीय हिमांशी खुराना का टोरंटो में मर्डर कर दिया गया। पुलिस को शक है कि आरोपी हिमांशी का पार्टनर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया है। वहीं, 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी का इस केस से कनेक्शन सामने आया है। शुरुआती जांच में यह मामला पार्टनर के द्वारा हिंसा का मामला लग रहा है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *