डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में आने वाले दिनों में और भी घना कोहरा छा सकता है। इसी के चलते मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो बुधवार सुबह कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब (Punjab) में गुरदासपुर और फरीदकोट सबसे ठंडे स्थान रहे जहां रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
होशियारपुर में रात का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 7, पठानकोट में 7.6, बठिंडा में 7.2, एसबीएस नगर में 8.5, लुधियाना में 9.4 और पटियाला में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में भीषण शीत लहर के साथ घना कोहरा छा सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिसके बाद राज्य में तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।






