डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसके चलते इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के बुलंदपुर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि बुलंदपुर के पास पुलिस ने दो युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
इसके बाद पुलिस ने दोनों का पीछा किया। काफी दूर तक पीछा करने के बावजूद आरोपी नहीं रुके। इसी दौरान बुलंदपुर के पास दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिसमें दोनों शूटर तेजी और हर्ष घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल बरामद की हैं।
अस्पताल में भर्ती
इसके बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल हुए दोनों शूटर करवाचौथ के दिन बटाला में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे।






