War On Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा 115 नशा तस्कर गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
arrest
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 299 शब्द|📅 25 Dec 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। War On Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई नशों के खिलाफ मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को लगातार 299वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 285 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में 87 FIR दर्ज कर 115 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

6,700 रुपये की ड्रग मनी बरामद

इसके साथ ही 299 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 41,775 हो गई है। इस कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 268 ग्राम हेरोइन, 1,860 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 6,700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

War On Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा 115 नशा तस्कर गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhgawant Mann) ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस मुहिम की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

285 स्थानों पर छापेमारी

इस अभियान के दौरान 61 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 285 स्थानों पर छापेमारी की। दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 276 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

Police Raid
Police Raid

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

राज्य सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), नशा मुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) — (ई डी पी) लागू की गई है। इसी रणनीति के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने आज ‘डी-एडिक्शन’ घटक के तहत 30 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *